फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को गंदा किया तो लगेगा 20 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को गंदा किया तो लगेगा 20 हजार जुर्माना
विज्ञापन


हापुड़। शहर के डिवाईडर पर पोस्टर चिपकाए या उन्हें गंदा किया तो इस बार नगर पालिका सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों से पालिका 20-20 हजार का जुर्माना वसूलेगी।
नगर पालिका द्वारा शहर के डिवाईडरों का सुंदरीकरण करा रही है। गढ़ दिल्ली रोड पर जहां डिवाईडरों का निर्माण जारी है, वहीं रेलवे रोड पर डिवाईडरों की पुताई आदि का कार्य किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग स्वच्छता का मखौल उड़ा रहे हैं, उन्होंने पान आदि थूककर डिवाईडरों को गंदा करना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए नगर पालिका ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का फरमान जारी किया है। जारी आदेशों के तहत डिवाईडरों पर पोस्टर लगाने वालों या इन पर थूकरने वालों से बीस बीस हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए बाकायदा नगर पालिका निगरानी के लिए कर्मचारियों को तैनात करेगी और कार्रवाई करेगी। बाकायदा ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में जो इस मुहिम में रोड़ा बनेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पोस्टर लगाने वाले या पान आदि थूकने वालों से 20-20 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें