तिरंगा यात्रा को लेकर बनाई रणनीति
हापुड़। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने बैठक कर 15 अगस्त के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली विशाल तिरंगे यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की।
वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी ने कहा कि 15 अगस्त को शहर भर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम कर, युवाओं के अंदर देश सेवा की भावना जागृत करेंगे।
इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यों को जोड़ने की अपील की गई। शिवराज त्यागी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने शिवराज त्यागी का स्वागत किया।
इस मौके पर सोदान सिंह, अरूण कपूर, मनीष, नवीन, विपुल, गोपाल, नितिन, मोंटी, उमंग, अजय, सुधांशु, संजय, सागर, शिवम, आदित्य आदि उपस्थित रहे।