फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस गश्त की पोल खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस गश्त की पोल खुली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली के पास दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस गश्त की पोल खुलकर सामने आ गई है। वहीं लूट से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनदहाड़े कोतवाली के पास गैस एजेंसी कर्मियों से हुई एक लाख रुपये की लूट की घटना ले गढ़ पुलिस की गश्त की पोल खोल दी है। घटना को अंजाम देकर तीन बदमाश अपने चौथे साथी के साथ कार में सवार होकर नक्का कुआं रोड होते हुए गंगा खादर क्षेत्र के कई गांवों से होकर गुजरे। लेकिन पुलिस की गश्ती टीम को इस की कोई जानकारी नहीं लग सकी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने भी घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भी आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद सिंघल, आशाराम, इकबाल चौधरी, संजय चावला, ब्रजभूषण, अमल गोयल, पंकज गर्ग समेत दर्जनों व्यापारियों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें