फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगाने वाले दो आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से चोरी की बाइक, कई बैंकों के 12 एटीएम कार्ड, एक चाकू और 16 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि शनिवार को चौकी जदीद प्रभारी सरवन गौतम अपनी टीम के साथ बुलंदशहर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि बुलंदशहर रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम के बाहर दो संदिग्ध किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक, कई बैंकों के एटीएम, एक चाकू व 16 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम दीपक पुत्र कृष्णा व राजेंद्र पुत्र प्रेम निवासी मेहम उजाला नगर थाना मेहम जिला रोहतक हरियाणा बताए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी दिल्ली एनसीआर व आसपास के जिलों में एटीएम में कैश निकालने आए लोगों को चकमा देकर उनका पिन नंबर जान लेते थे। असली एटीएम की जगह उन्हें दूसरा एटीएम कार्ड थमा देता थे। इसके बाद उसके एटीएम कार्ड से रुपये निकाल लेते थे। ये लोग कई लोगों से लाखों रुपयों की ठगी कर चुकें है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें