पुरानी रंजिश में महिला से की मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। पुरानी रंजिश में दो युवकों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैट निवासी फरजाना ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। एसका कहना है कि पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोग उससे और उसके परिजनों से रंजिश रखते हैं। शनिवार को इमरान और सुहैल बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। हंगामा होने पर आस पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।