फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के युवक की संदिग्ध दशा में मौत, शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के युवक का पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बुलंदशहर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्रजघाट क्षेत्र के बलवापुर गांव के जंगल में फोरेस्ट नर्सरी से थोड़ी दूरी पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लगे फंदे में लटक रहा था। वन कर्मियों ने चौकी में सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। शव को उतारकर पुलिस ने कपड़ों की तलाशी, जिसमें मोबाइल समेत 1260 रुपये मिले। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसके घर पर सूचना दी। बड़े भाई धर्मवीर और नानक कुछ ही देर में मौके पर आ गए। उन्होंने मृतक की शिनाख्त छोटे भाई छोटे लाल (38) निवासी गांव कोटा बादशाहपुर थाना अहार जिला बुलंदशहर के रूप में की, जो तीन बच्चों का पिता था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। चौकी इंचार्ज मनीष चौहान का कहना है कि परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर छोटे लाल गांव में प्लाट से जुड़े विवाद को लेकर काफी मानसिक तनाव में था। मामला खुदकुशी का भी लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें