फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 84 लेखपालों को आज मिलेंगे लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 84 लेखपालों को आज मिलेंगे लैपटॉप
विज्ञापन


हापुड़। जिले के लेखपाल अब हाइटेक हो जाएंगे, शासन के आदेश पर डीएम द्वारा शुक्रवार को 84 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन

शासन द्वारा सरकारी विभागों और कर्मचारियों को तकनीकी से जोड़ने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में जिले के 84 लेखपालों को लैपटॉप देने की कवायद शुरू कर दी गई है। लैपटॉप मिलने के बाद लेखपाल ऑनलाइन जानकारियां अपडेट कर सकेंगे। साइट पर होते समय उन्हें जरूरी दस्तावेजों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर डीएम द्वारा लैपटॉप वितरित किए जाएंगे, इसके बाद ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि शासन के आदेश पर लेखपालों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं। इससे सूचनाओं का ऑनलाइन आदान प्रदान हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें