फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों की मॉर्निंग रेड में कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत 28 पर बिजली चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन


हापुड़। बिजली निगम के अधिकारियों ने सुबह चार बजे गांव असौड़ा, मोरपुरा, शिवचरणपुरा, कोटला सादाता में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान असौड़ा के ग्राम प्रधान समेत 28 लोग कनेक्शन होने के बावजूद एबीसी केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते मिले। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

देहात अंचल में बढ़ते लाइन लॉस को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार तड़के ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य, अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने टीम के साथ गांव असौड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान समेत 14 लोग कनेक्शन होते हुए भी एबीसी केबल में कट लगाकर बिजली की चोरी करते पकड़ में आए। टीम की कार्रवाई देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई, एबीसी केबल पर डली कटियाओं को उतारने में जुट गए। इस दौरान निगम अफसरों ने पकड़ में आने वाले 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इसके अलावा मोरपुरा, शिवचरणपुरा, कोटला सादात, मोती कालोनी, नवाजीपुरा में भी अभियान चलाया गया। बिजली चोरी करने पर 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। बिजली की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें