फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ महापंचायत में हापुड़ से पहुंचे त्यागी समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ महापंचायत में हापुड़ से पहुंचे त्यागी समाज के लोग
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव चांदसारा निवासी युवा अंकित त्यागी हत्याकांड के विरोध में बृहस्पतिवार को मेरठ के त्यागी हास्टल परिसर में महापंचायत हुई। इसमें हापुड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोग शामिल हुए। महापंचायत को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से पंकज त्यागी असौड़ा और सुमित त्यागी अच्छेजा गांव गांव जाकर त्यागी समाज के लोगों से अपील कर रहे थे। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोग वहां मेरठ इस महापंचायत में पहुंचे और फिर जुलूस के रूप में मंडलायुक्त कार्यालय तक गए। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों एक अन्य संप्रदाय के लोगों ने अंकित त्यागी का अपहरण कर हत्या की और शव गंग नहर में डाल दिया था। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हीं की निशानदेही पर अंकित का शव बरामद हो गया। त्यागी समाज के लोग अंकित के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। गांव सबली निवासी सनी त्यागी भी समाज के दर्जनों लोगों के साथ मेरठ पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें