मजीदपुरा में चला क्लीन अप अभियान
हापुड़। क्लीन अप अभियान के तहत ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला मजीदपुरा में घर घर जाकर मीटर की जांच की। इस दौरान बिजली की चोरी करते पकड़ में आने पर एक उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, चार उपभोक्ताओं के मीटर ओवरलोड मिले।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि क्लीन अप अभियान का उद्देश्य लाइन लॉस को रोकना है। इसी क्रम में मंगलवार को मोहल्ला मजीदपुरा में अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि एक उपभोक्ता बिजली चोरी करता पकड़ में आया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। चार मीटर ओवरलोड मिले जिनकी क्षमता बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।