फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पांच कोचिंग सेंटर पर लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकों में फेल पांच कोचिंग सेंटर सील
विज्ञापन


हापुड़। शहर में मानकों को ताक पर रख अवैध तरीके से शंकरी गली, छतों पर चल रहे पांच कोचिंग सेंटर पर जिला प्रशासन, माध्यमिक शिक्षा, अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने सील लगा दी है। इस कार्रवाई से पूरे दिन कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
उल्लेखनीय है कि गुजरात के सूरत में एक कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड ने देशभर को हिला दिया था। इस हादसे के बाद स्थानीय जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया। बीते दिनों अग्निशमन विभाग ने निरीक्षण कर कई कोचिंग सेंटर को चिंहित किया था। इन कोचिंग सेंटर में आग से बचाव के इंतजाम शून्य मिले। जिसके बाद डीआईओएस ने नोटिस जारी कर, 10 दिन में मानक पूरे करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम सदर सत्यप्रकाश, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, जिला अग्निशमन अधिकारी जीतपाल सिंह ने टीम के साथ कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ब्रिटिश कोचिंग सेंटर, दालमंडी स्थित इलडाइन सीए, पक्का बाग चौक स्थित एजूकेशन एरा लाइब्रेरी, इंग्लिस मास्टर, पीडी कैंपस में मानक पूरे नहीं पाए गए।
आनन फानन में इन कोचिंग सेंटरों पर सील लगा दी गई है। इस कार्रवाई के बाद से कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है। कुछ सेंटरों पर कार्रवाई के बाद संचालकों की ओर से नोटिस चस्पा किया गया है कि अग्निशमन की व्यवस्था दुरुस्त होने तक अवकाश घोषित किया गया है। बहरहाल, छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से यह बड़ी कार्रवाई बतायी जा रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन कोचिंग सेंटर में मानक पूरे नहीं मिले। पूर्व में भी इन कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए गए थे। छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से पांच सेंटरों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें