फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडियन रिपोर्टर एसाशिऐशन का जिला सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भीक और निष्पक्ष लेखनी के साथ पीड़ितों की आवाज उठाने का संकल्प दिलाया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ऑल इंडियन रिपोर्टर एसाोशिएशन के जिला सम्मेलन में निर्भीक और निष्पक्ष लेखनी के साथ पीड़ितों की आवाज और समाज से जुड़ीं समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

गढ़ में हाइवे किनारे एक होटल में शनिवार की रात को ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहीं ऑस्कर विजेता सुमन, स्नेहा और बॉलीवुड फिल्मों की डायरेक्टर वंदना गौतम ने समाज के मौजूदा परिदृश्य में मीडिया की भूमिका का उल्लेख कर निर्भीक और निष्पक्ष लेखनी का संकल्प दिलाया। दूरदर्शन प्रतिनिधि प्रो. परवेज अली और एसोसिएशन जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सागर ने पीड़ितों की आवाज के साथ ही समाज से जुड़ीं समस्याओं को प्रभावी ढंग में उठाकर जनहित में उनका निराकरण कराने का आह्वान किया। इस दौरान जिला कमेटी का गठन कर नरेंद्र गौतम को उपाध्यक्ष, विनीत ठाकुर को महासचिव, राजेंद्र सिंह को सचिव, अमित गुर्जर को कोषाध्यक्ष, आलम टाइगर को सह सचिव, माजिद ठाकुर को गढ़ तहसील अध्यक्ष, हारून चौधरी को उपाध्यक्ष, सत्यनारायण चौहान को महासचिव, संदीप राणा को सचिव, दीपक शर्मा को कोषाध्यक्ष, टीकम अहेरिया, फजर चौधरी को सह सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यूनिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट चेयरमैन डॉ. सुधा सिंह, रश्मि मालिक, आदिल सिद्दीकी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष रीटा प्रसाद, मनोज रोहेला, रुस्तम सिंह, नितिन अत्रि, प्रशांत शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें