फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का लोगों ने जमकर उठाया लुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ
विज्ञापन


हापुड़। क्रिकेट विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का रविवार को लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लोग घरों में टीवी से चिपके नजर आए। भारतीय बल्लेबाज जैसे ही चौका, छक्का मारते तो तालियों से उसका जोरदार स्वागत किया जाता।
विज्ञापन

क्रिकेट विश्वकप में लोगों को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत का काफी समय से इंतजार था। रविवार को जैसे ही इंग्लैंड में दोनों टीमें मैदान पर उतरी तो भारतीय खिलाड़ियों का पराक्रम देखने के लिए लोग कामकाज छोड़कर टीवी के सामने बैठ गए। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों की अच्छी शुरूआत से लोग फूले नहीं समा रहे थे। चौके और छक्कों पर लोग तालियां बजाकर खुशी से उछल रहे थे। आलम यह रहा है रविवार को मैच के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने जमकर मैच का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें