नशीला कोल्ड ड्रिंग पिलाकार महिला से दुष्कर्म
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने दो देवरों पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते वह अपने मायके आ गई। लेकिन बाद में मायके पहुंचे ससुराल वाले अपनी गलती मानतेे हुए उसे साथ ले गए। 14 मई की रात को उसका देवर वसीम कोल्ड ड्रिंक लेकर बातें करने के बहाने उसके कमरे में पहुंचा। कोल्डड्रिंग में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसकी शिकायत दूसरे देवर जावेद से की गयी तो उसने भी तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला कोर्ट चली गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।