फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी के नौकरी के नाम पर एक लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी के नौकरी के नाम पर एक लाख ठगे
विज्ञापन


हापुड़। नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगने वाले जिस व्यक्ति के कारण ददायरा निवासी सचिन ने आत्महत्या की थी। उसी व्यक्ति पर गांव दादरी निवासी एक अन्य व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर एक लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव दादरी निवासी हरवीर सिंह ने बताया कि देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर निजामसर निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र प्रह्लाद ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख रुपए हड़प लिए। रुपयों की मांग करने पर पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत करने पीड़ित थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर शनिवार रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बड़ी बात ये है कि आरोपी ज्ञानेंद्र वही है जिसके द्वारा 12 लाख रुपये ठगने पर गांव ददायरा निवासी सचिन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें