फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव काठीखेड़ा के मंदिर पर बदमाशों का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव काठीखेड़ा के मंदिर पर बदमाशों का धावा
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा स्थित चंडी मंदिर पर शनिवार देर रात बदमाशों ने धावा बोला। मंदिर के पुजारी द्वारा गेट न खोलने पर बदमाशों ने मंदिर परिसर में रखे सामान में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों को देखकर बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।
विज्ञापन

गांव काठीखेड़ा के जंगल में प्राचीन चंडी माता का मंदिर है। शनिवार देर रात मंदिर के पुजारी बंशीराम मंदिर परिसर में बने कमरे में सो रहे थे। देर रात कुछ बदमाश यहां पहुंचे और पुजारी को धमकी देते हुए दरवाजा खोलने को कहा। पुजारी द्वारा दरवाजा न खोले जाने पर बदमाशों ने मंदिर परिसर में रखे सामान को आग के हवाले कर दिया। पुजारी ने अपने मोबाइल से ग्रामीणों को फोन कर मामले की जानकारी दी। शोर मचाते हुए मौके पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी मंदिर में चोरी की गयी थी। देहात थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें