सांसद व विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं
हापुड़। भाजपा के क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को मीनाक्षी रोड स्थित कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नारे सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास को ध्यान में रखकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर निरंतर काम कर रही है। देश से भ्रष्टाचार को दूर करने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। क्षेत्र के विकास के लिए वह संबंधित विभागों पर लगातार नजर रख रहे हैं व सरकार की योजना के अनुसार कार्य करा रहे हैं। विधायक विजयपाल आढ़ती जी ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई की कराई जाएगी। सांसद, विधायक और चेयरमैन ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सुधीर गोयल, नरेश तोमर, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मूलचंद त्यागी, प्रवीण सेठी, सचिन गुप्ता एडवोकेट, राजकुमार शिशौदिया, राहुल चट्टा, निखिल अग्रवाल, नीतीश सोनी, अजय गुप्ता, हेमंत सैनी, प्रवीण शर्मा, पुनीत गोयल, नितिन पराशर, अमरजीत सिंह, अजय भास्कर आदि उपस्थित रहे।