फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतियाना के 80 पट्टाधारकों को नहीं मिला मालिकाना हक

विज्ञापन
विज्ञापन
दत्तियाना के 80 पट्टाधारकों को नहीं मिला मालिकाना हक
विज्ञापन


हापुड़। दत्तियाना गांव के 80 पट्टाधारकों को 23 साल बाद भी मालिकाना हक नहीं मिल सका है। जिला प्रशासन से कई बार शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिलने पर शनिवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर, डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि दत्तियाना के 80 कृषि पट्टे वर्ष 1995 से 1999 तक आवंटित किए गए थे। लेकिन अभी तक भी पट्टाधारकों को नाम दस्तावेजों में नहीं चढ़ाया जा सका है। ऐसे में 80 गरीब लोग जमीन होते हुए भी भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार जिला प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की बात कही गई है। लेकिन राहत नहीं मिल सकी। इसके विरोध में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में जयवीर सिंह गुर्जर, इंद्राज जोगी, मूलचंद कोरी, राजेंद्र शर्मा, विजेंद्र उपाध्याय, अरूण त्यागी, सोमदत्त त्यागी, अनुज शर्मा, पप्पू कश्यप, अमित रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें