फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा देकर 7.60 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखा देकर 7.60 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन


हापुड़। थाना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव अटूटा निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर धोखाधड़ी कर 7.60 हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। तगादा करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अटूटा निवासी रमेशचंद ने बताया कि कुछ माह पहले उसके गांव निवासी रविन्द्र पुत्र राम सिंह ने पड़ोसी गांव मुकीमपुर निवासी हरवीर, भगवती, आशीष, निखिल, सिंभावली के गांव फरीदपुर निवासी रविंद्र और गुडग़ांव निवासी राजेन्द्र के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए सात लाख साठ हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने इन लोगों से रुपयों का तगादा किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सातों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें