फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के रिश्तेदार ने ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के रिश्तेदार ने ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटा
विज्ञापन


हापुड़। क्षेत्र के गांव बनखंडा में गोशाला निर्माण कार्य के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी से प्रधान के रिश्तेदार और भतीजे ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि गोशाला में पौधरोपण का कार्य रुकवाते हुए सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी ओमबीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वे गांव बनखंडा में चल रहे गोशाला निर्माण कार्य को देखने के लिए गए थे। यहां जेसीबी के माध्यम से पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाए जा रहे थे। ओमबीर सिंह ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो प्रधान का एक रिश्तेदार और भतीजा यहां मौजूद थे। इन लोगों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें जमकर पीटा गया। पौधरोपण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को रुकवाते हुए उन्हें जाति सूचक शब्द कहे गए और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए गए। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने जैसे तैसे उन्हें बचाया। मामले की तहरीर थाने में दी गई है। थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें