फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा लगाने को हुए विवाद में वृद्धा से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दरवाजा लगाने को विवाद में वृद्धा से मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। दरवाजा लगाने को लेकर चल रहे विवाद में पड़ोसियों ने वृद्धा को मारपीट कर घायल कर दिया। वृद्धा के बेटे ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी संजीव ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह अपने मकान के बाहर रास्ते में दरवाजा लगवा रहा है। जिसका पड़ोस में रहने वाले लोग विरोध कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि मंगलवार की रात पड़ोस में रहने वाले राजेश और मुकेश उसके घर में घुस गए, जिन्होंने उसकी मां को अकेला पाकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें