फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन अप अभियान के तहत बिजली निगम के अफसरों की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिजली चोरी में 9 उपभोक्ताओं पर एफआईआर

हापुड़। क्लीन अप अभियान के तहत बिजली निगम और विजिलेंस की टीम ने कुचेसर रोड चौपला पर छापामार कार्रवाई कर, मीटर कनेक्शन होने के बावजूद बिजली चोरी करने वाले 9 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, साथ ही 2.50 लाख रुपये का राजस्व वसूला।
उपैड़ा बिजलीघर के अवर अभियंता महेश चंद शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर क्लीन अप अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को कुचेसर रोड चौपला इलाके में चेकिंग की गई। इस दौरान 9 उपभोक्ता ऐसे पकड़ में आए जो मीटर कनेक्शन होने के बावजूद कटिया डालकर चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इतना ही नहीं 2.50 लाख रुपये का राजस्व वसूली कर, 18 उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर भी लगाए गए। कार्रवाई करने वाली टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर अजय सिंह, धर्मेंद्र पटेल, अलंकित शर्मा, लोकेश कुमार, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें