फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छेजा में ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों घरों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

हापुड़। प्रीत विहार बिजलीघर से जुड़े गांव अच्छेजा में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से रातभर सैकड़ों घरों की बत्ती गुल रही। अफसरों को सूचना देने के बावजूद ट्रांसफार्मर की बदली न होने पर भड़के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि प्रीत विहार बिजलीघर से आए दिन बिजली की कटौती कर दी जाती है। जिसके चलते रातभर लोगों को गर्मी से जूझना पड़ता है। मंगलवार रात गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिसके चलते ग्रामीणों को रात में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध ने निगम अफसरों से शिकायत की गई। लेकिन समस्या का समाधान तो दूर स्टोर पर जाने के बावजूद उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं दिया गया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन करने वालों में राधेलाल त्यागी, सुधाकर, सुधीर, छिद्दा, ज्ञानेंद्र, मोनू, अतुल, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें