फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों का आगमन तेज होने से ब्रजघाट गंगानगरी में रंगत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला- गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ दशहरा मेले के स्नान के लिए मंगलवार शाम से ही गंगानगरी में चहल पहल बढ़ गई। श्रद्धालुओं के हर-हर गंगे के जयघोष से गंगानगरी गूंज उठी। आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने गंगानगरी में पड़ाव डाल लिया था। भद्रकाली मंदिर के पुजारी पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि ज्येष्ठ दशहरा पर सच्ची निष्ठा से गंगा में स्नान करने वाले मनसा, वाचा, कर्मणा से जुड़े दस पापों से मुक्त होते हैं, जबकि बालू की मेंड बनाकर गरीब निराश्रितों को भोजन वस्त्र का दान करने वालों की संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है। उन्होंने बताया कि जेठ दशहरा का मुख्य स्नान पर्व देर रात में प्रारंभ होगा, जिसका शुभ मुहूर्त ब्रह्मकाल में चार बजे चालू होकर बुधवार की देर शाम सूर्यास्त होने तक जारी रहेगा।
वहीं स्नान के लिए पश्चिमी यूपी समेत बाहरी प्रांतों के श्रद्धालुओं के आगमन से गंगानगरी में चहल पहल बढ़ गई है। मंगलवार की देर शाम तक ब्रजघाट में तीन लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने पड़ाव डाल लिया। श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ने से तीर्थनगरी की धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर फुल हो गए। जिसके चलते गंगा भक्तों को पालिका के रेन बसेरा, पक्के घाट, स्टेशन, रोड, आरती स्थल समेत इधर उधर पड़ाव डालना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेला स्थल पर 24 घंटे तैनात रहेंगे अधिकारी
गढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले के दौरान कोई अनहोनी घटना न हो पाए, इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासनिक स्तर से पिछली बार की तुलना में कहीं बेहतर बंदोबस्त करने का दावा किया जा रहा है। व्यवस्थाओं की देखरेख को एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी, सीओ अशोक शुक्ल, तहसीलदार सुरेंद्र यादव, इंस्पेक्टर एचआर सिंह, पालिका चेयरमैन सोना सिंह, ईओ अमिता वरुण, मेला समिति अध्यक्ष उस्मान चौधरी, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मनीष चौहान ब्रजघाट गंगानगरी में पड़ाव डाले हुए है। चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि मेले से जुड़ीं व्यवस्थाओं की दो शिफ्टों में सुबह और शाम पालिका उप कार्यालय में समीक्षा की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि चार जोन और सभी आठ सेक्टरों में संबंधित मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी व्यवस्थाओं की निगरानी करने का जिम्मा संभाल रहे हैं।

एएसपी ने हाइवे को जाम मुक्त रखने के दिए आदेश
एएसपी राम मोहन सिंह मंगलवार की दोपहर को ब्रजघाट तीर्थनगरी में पहुंचे, जिन्होंने स्नान घाटों का निरीक्षण कर गंगा किनारे नावों की भरमार की रोकथाम करने की हिदायत दी। एएसपी ने हाईवे को जाम मुक्त रखने के साथ ही गंगा भक्तों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था में कोई भी खामी सामने आने पर संबंधित पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि हाइवे किनारे किसी भी दशा में वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे, जिन्हें हटाने को पहली बार टो वाहन की व्यवस्था की गई है।

पूठ के कच्चे घाट में तैनात रहेंगे गोताखोर
गढ़ क्षेत्र की गंगानगरी पुष्पावती पूठ में भी दशहरा के मौके पर बुलंदशहर समेत क्षेत्र के लाखों भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे, जिसके मद्देनजर बहादुरगढ़ एसओ रवि रतन ने मंगलवार की दोपहर में गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गंगा भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी, जबकि डूबने वालों को बचाने के लिए निजी गोताखोरों समेत स्वयंसेवी संगठनों की ड्यूटी लगाई गई है।

दो युवकों को गोताखोरों ने बचाया
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में डुबकी लगाने के दौरान गंगा में डूब रहे दो युवकों को पालिका गोताखोरों ने बचाया। गाजियाबाद का शुभम अपने दोस्त मोहित के साथ मंगलवार की दोपहर को ब्रजघाट आया था, जो दोपहर को पुराने रेलवे पुल के पास गंगा में डुबकी लगा रहे थे, जो तेज बहाव के साथ गहरे पानी में डूबने लगे। शोर मचाने पर पालिका के गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और अथक कोशिश के बाद दोनों युवकों को सकुशल जीवित बचा लिया।
विज्ञापन




सीमित संसाधनों से कैसे होगी मेले की व्यवस्था
गढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले में इस बार 15 लाख की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसके चलते मेले के मद्देनजर की गईं व्यवस्था पूरी पड़ पाना मुमकिन नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पालिका ने 50 अस्थाई शौचालय, 50 हैंडपंप, 20 गोताखोर, दो मोटर बोट समेत आठ नावों की व्यवस्था कराई है। लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे ये व्यवस्थाएं बोनी साबित हो रही हैं। हालांकि पालिका ईओ अमिता वरुण ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें