जिले के दो मरीजों में टीबी की पुष्टि
हापुड़। सघन टीबी खोज अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की 58 टीमों द्वारा 16,717 लोगों की जांच में 138 में टीबी के लक्षण मिले। इनके बलगम की जांच में दो मरीजों में टीबी की पुष्टि हो गई है। यह अभियान 10 दिन तक जारी रहेगा।
जिला समंव्यक सुशील चौधरी ने बताया कि मंगलवार को टीम ने 3056 घर जाकर 16,717 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान कुल 138 मरीज ऐसे मिले, जिनमें टीबी के लक्ष्ण नजर आ रहे थे। बताया कि उक्त मरीजों के बलगम की जांच करायी गई, जिसमें दो मरीजों में टीबी की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि आगामी दस दिन तक यह अभियान चलेगा।