फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती से लोगों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती से लोगों में उबाल
विज्ञापन


हापुड़। देहात अंचल में बिजली की अघोषित कटौती से लोगों में उबाल है। दिन और रात में ग्रामीणों को बामुश्किल 10 घंटे तक ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। लॉ वोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण शोपीस बने हैं। एसी में बैठे अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शासन स्तर से जिले को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के आदेश हैं। गर्मियों के शुरू होने से पहले निगम अफसर भी इतनी आपूर्ति देने का दावा कर रहे थे। लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही निगम अफसरों के दावे फुस्स हो गए हैं। आलम यह है कि देहात अंचल में इन दिनों 12 घंटे तक की कटौती हो रही है। जिस समय आपूर्ति आती है, तब लॉ वोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण शोपीस बन जाते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बोले लोग
गांव उपैड़ा निवासी अजय त्यागी का कहना है कि बिजली की अंधाधुंध कटौती से जीना मुहाल हो गया है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। भीषण गर्मी से लोग तिलमिला रहे हैं।--फोटो संख्या--03
कुचेसर रोड चौपला निवासी पवन गोयल का कहना है कि बिजली कटौती के बारे में बिजलीघर पर पता करते हैं तो वहां तैनात कर्मचारी कोई जवाब नहीं देते। यही हाल रहा तो निगम अधिकारियों को भी परेशानी होगी।--फोटो संख्या--04
कुचेसर रोड चौपला निवासी नेत्रपाल सिंह का कहना है कि बिजली कटौती के साथ ही लो वोल्टेज ने विद्युत उपकरणों को शोपीस बना दिया है। दिन रात भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।--फोटो संख्या-05
विज्ञापन

उपैड़ा निवासी अमरपाल चौधरी का कहना है कि बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। पशुओं के लिए चारा, पानी उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है।--फोटो संख्या--06
कोट
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि कंट्रोल से जितनी आपूर्ति मिल रही है, शहर और देहात को दी जा रही है। लोकल स्तर से कोई कटौती नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें