फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के पशुपालन विभाग में भर्ती हुए थे 25 पशुधन प्रसार अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में भी भर्ती हुए थे 25 पशुधन प्रसार अधिकारी
विज्ञापन


हापुड़। वर्ष 2014 में पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती में घपला की जांच से हापुड़ के पशुपालन विभाग में भी हड़कंप मच गया है। क्योंकि इसी भर्ती में 25 पशुधन प्रसार अधिकारियों को हापुड़ में नियुक्ति मिली थी। इन अफसरों में सोमवार को पूरे दिन अफरा तफरी का माहौल रहा।
उल्लेखनीय है सपा शासन काल में 1198 पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती हुई थी। कुछ अभ्यिर्थियों ने भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगा हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। एसआईटी ने इस मामले की जांच की तो 6 अफसर रडार पर आ गए। जिन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि इस भर्ती में हापुड़ के पशुपालन विभाग में भी 25 पशुधन प्रसार अधिकारियों ने नियुक्ति मिली थी। रविवार को जांच में घपले की पुष्टि होने पर 6 अफसरों के निलंबन से स्थानीय पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर पशुधन प्रसार अधिकारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। विभाग के कर्मचारियों में भी इसी खबर को लेकर चर्चा होती रही।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 की भर्ती में हापुड़ में 25 पशुधन प्रसार अधिकारियों ने नियुक्ति हुई थी। शासन स्तर पर जांच हो रही है। अगर कोई दोषी है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें