फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत दो किशोरियों को बरामद करने आई मेरठ पुलिस और ग्रामीणों की बीच हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत दो किशोरियों को बरामद करने आई मेरठ पुलिस और ग्रामीणों की बीच हंगामा
विज्ञापन


पिलखुवा। गांव बझैड़ा में अपहृत दो किशोरियों को बरामद करने के लिए आई मेरठ पुलिस और ग्रामीणों की बीच हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पिलखुवा पुलिस ने पहुंचकर मामले को मामला शांत कराया। इसके बाद मेरठ पुलिस एक किशोरी को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मेरठ में दो किशोरियों के अपहृत संबंधी रिपोर्ट दर्ज है। शुक्रवार की देर रात उक्त किशोरियों की मिलने की सूचना पर मेरठ पुलिस बझैड़ा खुर्द गांव में दबिश दी। गांव के एक मकान से किशोरी को बरामद करने के दौरान ग्रामीण और मेरठ पुलिस के बीच हंगामा खड़ा हो गया। मामला शांत न होने पर मेरठ पुलिस ने पिलखुवा पुलिस को इस बाबत सूचना दी। जानकारी मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। कुछ देर बाद पिलखुवा पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराया। बस अड्डा प्रभारी समपाल का कहना कि कुछ दिन पहले मेरठ से दो किशोरियों को अपह्त कर लिया गया था। जिस पर मेरठ पुलिस गांव बझैड़ा में दबिश देने आई थी। मेरठ पुलिस मौके से एक किशोरी को बरामद कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें