फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर में माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर में माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव आलमनगर के चामुंडा माता मंदिर में मां भगवती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर के चामुंडा माता मंदिर में शुक्रवार को मां भगवती की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ग्रामीणों ने मूर्ति समेत बैंड-बाजों के साथ गांव की परिक्रमा की, जिसमें महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा भी निकाली। मंगल कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गांव की परिक्रमा के पश्चात कलश यात्रा मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर डॉ. जिले सिंह चौहान, प्रधान ब्रह्मपाल सिंह, सतीश चौहान, ललित चौहान, सोनू माहुर, हेम सिंह, अजय, अनिल, नेपाल, रामलाल, कमल, नरेश, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें