फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को रौंदा, मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव खागोई निवासी किरनपाल(40वर्ष) सिंभावली शुगर मिल में मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम काम खत्म होने के बाद किरनपाल साइकिल से गांव वापस लौट रहा था। नेशनल हाइवे पर बक्सर नहर पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने किरनपाल की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें