फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ पहुंची स्नेह और सुमन, स्वागत में लोगों ने पलकों पर बिठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ पहुंची स्नेह और सुमन, स्वागत में लोगों ने पलकों पर बैठाया
विज्ञापन


हापुड़। दुनियाभर में छाने वाली पीरियड: एंड ऑफ सेंटेस डॉक्यूमेंटरी को आस्कर मिलने के बाद इसमें अहम भूमिका निभाने वाली क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी स्नेह और सुमन के सोमवार को वापस लौटने पर जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। सुबह से उनके इंतजार में पलकें बिछाये खड़े लोगों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। डासना से लेकर काठीखेड़ा गांव तक करीब 24 स्थानों पर उनका स्वागत किया।
ऑस्कर अवार्ड कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद स्नेह और सुमन रविवार को ही दिल्ली पहुंच गयी थी। दिल्ली में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। वहां से सोमवार को उन्हें हापुड़ पहुंचना था। उनके स्वागत की तैयारियां पहले ही की जा चुकी थी। सुबह से ही लोग जगह जगह जुटने शुरू हो गए। बहू और बेटी को लेने के लिए गुर्जर महासभा के अध्यक्ष आजाद सिंह गुर्जर, महामंत्री रविंद्र गुर्जर और काठीखेड़ा गांव से करीब 150 लोग सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे।
विज्ञापन

गाजियाबाद के डासना के बाद पिलखुवा से दोनों के स्वागत की शुरूआत हुई। पिलखुवा में तीन स्थानों के बाद निजामपुर, प्रीत विहार, एसएसवी डिग्री कालेज, फ्री गंज रोड, रेलवे रोड पर जगह जगह स्वागत के बाद, अतरपुरा चौपले पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। मीनाक्षी रोड स्थित आवास पर विधायक विजय पाल आढ़ती ने स्वागत किया। इसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में दोनों बहू और बेटी का जोरदार स्वागत किया गया। जहां सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित गुर्जर समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा स्वागत करने वाले बबली गुर्जर, बंटी, अमित नागर, शुभम, डॉ. सुदर्शन त्यागी, पुनीत शर्मा, तरुण, सतेंद्र, मनप्रीत, सुनील तोमर, देवेंद्र सिंह, कुलदीप कौर, रीता, सार्थक, दीप कौर, कमलोज, प्रीति, सुरजीत, प्रभदयाल आदि थे।

सुबह 10 बजे डासना पहुंचा स्नेह- सुमन का काफिला
काठीखेड़ा गांव की बहू-बेटी का स्वागत डासना से ही शुरू हो गया। सुबह 10 बजे उनका काफिला डासना पहुंचा, गालंद में सुबह 10.30 बजे, सुबह 10.50 पर राणा डिग्री कॉलेज, 11 बजे पिलखुवा बस स्टेंड, 11.30 पर निजामपुर, 11.50 पर सबली गेट, 11.55 पर एसएसवी कॉलेज, 12.05 पर रामलीला ग्राउंड, 12.15 पर मेरठ तिराहा गुरुद्वारा, 12.40 पर कचहरी, 1 बजे अतरपुरा चौपला, 1.20 पर पक्का बाग, 1.35 पर प्रेमपुरा, 1.40 पर शास्त्रीनगर, 1.45 पर विधायक निवास, 2 बजे तगासराय गेट, 2.15 पर गोंदी तथा 2.30 बजे काठीखेड़ा गांव में ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों ने भी दी बधाई
ऑस्कर जीतकर लौटी स्नेह-सुमन को सामाजिक संगठनों ने भी बधाई दी। बधाई देने वालों में शारीरिक शिक्षक संघ, डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स संघ, क्रीडा भारती, जाट महासभा, राजपूत महासभा, भाकियू भानु, मेडिकल एसोसिएशन, एबीवीपी, मेरठ मंडल डिविजन एलआईसी, एसएसवी कॉलेज प्रबंधक कमेटी, यूपी सिख मिशन, प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल रहे।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें