फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ स्थित प्लाजा से लिये गए हल्दी और मिर्च के नमूने मिले अनसेफ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाजा से लिए हल्दी-मिर्च के नमूने मिले अनसेफ
विज्ञापन


हापुड़। परिवहन विभाग की ओर से मान्यता प्राप्त प्लाजा पर यात्रियों को गुणवत्ता पूर्ण खाना नहीं मिल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गढ़ स्थित एक ऐसे ही प्लाजा से लिए गए हल्दी और मिर्च के नमूने अनसेफ पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूने अनसेफ पाए जाने पर कार्रवाई की तैयारियां शुरू कर दी है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशाधन विभाग की ओर से जुलाई 2018 में गढ़ रोड स्थित गंगा यात्री प्लाजा से हल्दी और मिर्च के नमूने लिए गए थे। इस प्लाजा पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की लंबे रूट की रोडवेज बसों के ठहराव की मान्यता है। यहां रुकने के बाद यात्री नाश्ता और भोजन करते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस प्लाजा पर 24 घंटे में करीब आठ सौ रोडवेज की बसें रुकती हैं जिनमें हजारों की संख्या में यात्री भोजन और जलपान करते हैं। विभाग की ओर से लिए गए इन नमूनों को लखनऊ लैब ने पास कर दिया था। उसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में दोबारा अपील करते हुए कोलकाता में नमूने भेजे गए। कोलकाता में ये दोनों नमूने अनसेफ पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि नमूनों के अनसेफ पाए जाने पर विभाग के उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की संस्तुति के लिए पत्र भेजा है। संस्तुति मिलने पर संबंधित प्लाजा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-रोडवेज बसों के ठहराव के लिए इस गढ़ स्थित प्लाजा पर है मान्यता, खाने और नाश्ते के लिए रुकती हैं रोडवेज की करीब आठ सौ बसे
-खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लखनऊ में नमूने पास होने के बाद अपील कर भिजवाए थे कोलकाता लैब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें