फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज की मांग ने फिर जोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज की मांग ने फिर जोर पकड़ा
- भाकियू भानु प्रतिनिधि मंडल ने सांसद और विधायक से मुलाकात की
फोटो 16
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू भानु के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा सांसद और विधायक से भेंट कर राजकीय डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग का समर्थन किया।
भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष पवन हुण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को क्षेत्रीय भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर और विधायक कमल सिंह मलिक से भेंट की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाजसेवी भरत सिंह गौतम के नेतृत्व में पिछले आठ सालों से गांव श्यामपुर जट्ट सालारपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज बनवाने को मुहिम चलाई जा रही है, जिस पर प्रदेश शासन द्वारा भी कई बार संज्ञान लिया जा चुका है मगर संबंधित विभागों की उदासीनता से यह मांग परवान नहीं चढ़ पा रही है। राजकीय डिग्री कॉलेज बनने से दूरस्थ अंचल में बसे करीब एक दर्जन गांवों के हजारों छात्र छात्राओं को बाहरी स्थानों पर शिक्षा ग्रहण करने नहीं जाना होगा। साथ ही बालिका शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में शानिल प्रधान पति सरदार सिंह, अमित, योगेश त्यागी, मास्टर रामकुमार आर्य, भरत सिंह गौतम, सोविंद्र त्यागी, लीलू, एशवीर, जितेंद्र नागर, धर्मसिंह, संजय सिंह, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र, लीले सिंह, रूपराम, दीपक अघाना, अमरनाथ, विकास त्यागी, सुबीश त्यागी, जयकरण भाटी ने बताया कि सांसद और विधायक ने इस संबंध में बहुत जल्द सीएम समेत प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री से वार्ता कर राजकीय डिग्री कॉलेज की मांग पूरी कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें