फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन प्रभावित रहेगा सरकारी कार्यालयों में कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से तीन दिन प्रभावित रहेगा सरकारी कार्यालयों में कामकाज
विज्ञापन


हापुड़। यदि आप किसी समस्या को लेकर सरकारी कार्यालयों में जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो अगले तीन दिन तक आपको परेशान होना पड़ सकता है। पुरानी पेंशन योजना लागू न होने के विरोध में बुधवार से राज्य कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे। उधर, परिषदीय विद्यालयों में शुरू होने वाली परीक्षाओं पर भी संकट के बादल छा गए हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर सरकारी कर्मचारी बीते काफी दिनों से पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराने की मांग उठा रहे हैं। परिषद के साथ अब शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है। बीते दिनों दोनों मंचों के पदाधिकारियों ने बैठक कर मांगों का निस्तारण न होने पर 29 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी दी थी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री धर्मेंद्र जाखड़ ने बताया कि उनकी मांगें पूरी नहीं की जा सकी हैं, इसके विरोध में बुधवार से तीन दिन तक कार्य का पूर्णत: बहिष्कार किया जाएगा। 31 अगस्त को जिलेभर में रैलियां भी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, शिक्षकों ने भी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। शिक्षक संघ से जुड़े अनुज शर्मा ने बताया कि बुधवार से स्कूलों में शुरू हो रही सत्र परीक्षाओं को भी स्थगित कराया गया है। शिक्षक इस आंदोलन में पूरी तरह से सहयोग दें, ताकि पुरानी पेंशन बहाली को लागू किया जा सके। ऐसे में तीन दिन तक फरियादियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


शिक्षकों की हड़ताल से शैक्षिक कार्य रहा प्रभावित
हापुड़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी न होने के विरोध में मंगलवार को एडेड कालेजों के शिक्षकों ने कार्य का बहिष्कार कर सीसीएसयू में धरना प्रदर्शन किया। ऐसे में शिक्षण कार्य प्रभावित रहने से स्टूडेंट्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एडेड कालेजों के शिक्षक बीते काफी समय से पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराने की मांग उठा रहे हैं। मंगलवार को शिक्षकों ने कार्य का पूर्णत: बहिष्कार कर सीसीएसयू में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मानती है, तब तक शिक्षक आंदोलन जारी रखेंगे। फुपुक्टा से अग्रिम निर्देश मिलने पर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें