फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर रोक को लेकर गोहरा गांव में होगी विशाल पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहरा गांव में अब नहीं बजेगा डीजे
विज्ञापन


हापुड़। गांव गोहरा में डीजे की तेज धमक से महिला की मौत के बाद ध्वनि प्रदूषण और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने डीजे पर रोक, शादी में खाने की बर्बादी रोकने, दहेज प्रथा को बंद करने के लिए जल्द विशाल पंचायत का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को कोटा हरनाथपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया। जल्द ही सर्वसम्मति से पंचायत की तिथि घोषित होगी।
बीते दिनों गांव गोहरा में घुड़चढ़ी समारोह में डीजे की तेज धमक के कारण महावीर ठेकेदार की पुत्रवधू परिता की मौत हो गई थी। इससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। डीजे की तेज धमक से आसपास के मकानों में रुकना भी मुश्किल हो गया था। दिल के मरीजों के लिए तो मानो यह धमक काल साबित हो रही थी। इसके अलावा बीते दिनों गढ़ रोड पर एक शादी समारोह में डीजे की तेज आवाज के कारण करीब आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। इस मामले में पुलिस ने डीजे को सीज कर दिया था। मगर, अभी भी जिलेभर में डीजे संचालक जमकर शासनादेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे के कारण गोहरा गांव में एक परिवार उजड़ने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव कोटा हरनाथपुर में जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण के साथ बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डीजे पर रोक के लिए जल्द ही गोहरा गांव में विशाल पंचायत होगी। इस पंचायत में डीजे पर रोक, शादी में खाने की बर्बादी रोकने, दहेज की लिस्ट पढ़कर सुनाने ताकि दहेज प्रथा पर रोक लग सके, इस विषय पर ग्रामीणों के विचार सुने जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने बताया कि इस पंचायत में मुदाफरा, धनावली अट्टा, औरंगाबाद, मुक्तेश्वरा, कोटा हरनाथपुर, श्यामपुर, सलारपुर, मतनौरा, छतनौरा, माधापुर, बागड़पुर आदि गांवों के लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें