फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौलाना सीएचसी के निरीक्षण में गंदगी पर भड़के सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना सीएचसी के निरीक्षण में गंदगी देख भड़के सीएमओ
विज्ञापन


हापुड़। धौलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहां फैली गंदगी देखकर सीएमओ भड़क उठे। उन्होंने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए सफाई कर्मी का वेतन रोक दिया। साथ ही स्टॉफ को स्वच्छता रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

धौलाना सीएचसी में मरीजों को सही उपचार न मिलने, गंदगी की शिकायत अफसरों को मिल रही थी। शुक्रवार को सीएमओ डा.एके सिंह व एसीएमओ डा.वेद प्रकाश ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉफ तो मौजूद मिला, लेकिन परिसर में गंदगी के अंबार लगे थे। यह देख सीएमओ भड़क उठे। उन्होंने स्टॉफ को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधर जाने की हिदायत दी। वहीं, लापरवाही बरतने पर सफाई कर्मी का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डा.एके सिंह का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें