फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 151 महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा

विज्ञापन
गांव वहापुर ठेरा में मंगल कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव वहापुर ठेरा में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व 151 महिलाओं ने गांव में मंगल कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत की महिमा का गुणगान किया।

सर्व प्रथम मुख्य यजमान अनमोल तोमर, दीपिका तोमर ने व्यास पीठ का पूजन किया। जिसके बाद बैंड-बाजे के साथ कथा स्थल से मंगल कलश यात्रा शुरू की गई। यात्रा गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए गुजरी। कलश यात्रा का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कथा स्थल पर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान भजनों और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर गीत गाती हुईं चल रहीं थीं। अन्य भक्तों ने भी भजनों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत व्यास पंडित रामकृष्ण दास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को सच्चे ह्दय से सुनने वाला कभी भी दुखी नहीं हो सकता। उन्होंने कथा का महत्व, नारद-भक्ति की कथा और भागवत कथा सुनने के नियमों की जानकारी दी। व्यास ने कहा कि प्रत्येक जीवात्मा को अपने द्वारा किए गए कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है, इसलिए सदैव सत्मार्ग पर चलते हुए सद्कर्म करने चाहिए। इस मौके पर नितिन शर्मा, अनुज शर्मा, राजा तोमर, राजीव शर्मा, आदित्य तोमर, मोहित तोमर, नरेश तोमर, राजेंद्र शर्मा, धर्मवीर सिंह, सुमन शर्मा आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें