हापुड़। आयु सीमा पूरी कर चुके 15 वाहनों को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जब्त किया है। इनमें से सात डीजल के वाहनों को स्क्रैप के लिए सेंटर भेजा गया है।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जीवन अवधि पूर्ण वाहनों के नियमन और स्क्रैपिंग के लिए बनाए गए नियमों के तहत अब आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की गई है।
राजधानी क्षेत्र में पुराने वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय हरित अभिकरण के आदेशों और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की इस साल 13 मार्च को हुई 24वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में कार्रवाई की गई। बताया कि डीजल से चलने वाले 10 वर्ष और पेट्रोल से चलने वाले 15 वर्ष पुराने वाहन, विशेष रूप से बीएस-3 और उससे कम उत्सर्जन मानक वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।