फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यासे राहगीरों को पिलाया शीतल जल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यासे राहगीरों को पिलाया शीतल जल
विज्ञापन


हापुड़। श्रवण फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को मेरठ तिराहा स्थित गुरुद्वारे के बाहर पेयजल सेवा शिविर लगाया गया। गर्मी से परेशान लोगों को पानी पिलाकर कार्यकर्ताओं ने पुण्य कमाया।
जिले का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। ऐसे में लोगों को गर्मी से निजात दिलाने को श्रवण फाउंडेशन ने जल सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया है। मेरठ तिराहा स्थित गुरुद्वारे के बाहर कार्यकर्ताओं ने जल सेवा शिविर लगाकर प्यासे यात्रियों को शीतल जल पिलाया। साथ ही गर्मियों में हर रोज इस तरह के शिविर लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल सेवा करने वालों में सौरभ अरोड़ा, निखिल वत्स, गौरव गर्ग, सुमित अग्रवाल, गौरव शर्मा, विपिन गुप्ता, अमर शर्मा, मयंक अग्रवाल, लव शर्मा, करन गर्ग, अंशुल गर्ग, अमन गुप्ता, तरुण भारद्वाज, गोपाल, अनमोल , राहुल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें