फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी की जान को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी की जान को खतरा
विज्ञापन


धौलाना(हापुड़)। थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब दस दिन पहले किशोरी के साथ मौलाना द्वारा दुष्कर्म के मामले में नया पेंच फंस गया है। दुष्कर्म पीड़िता के साढ़े तीन माह की गर्भवती होने के कारण चिकित्सकों ने गर्भपात कराने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। जिसके एसपी ने जिलाधिकारी से वार्ता कर दिशा निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 मार्च को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बताया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री मदरसे में पढ़ने जाती थी, उसके साथ मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी साजिद ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गयी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया था। मेडिकल जांच में पता चला कि किशोरी साढ़े तीन माह की गर्भवती थी। अब चिकित्सकों ने पुलिस को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि अगर किशोरी का गर्भपात कराया गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी डा. यशवीर सिंह ने डीएम से वार्ता कर मामले में निर्देश मांगे हैं। जिसमें जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। वहीं चिकित्सक दवा के जरिये गर्भपात कराने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें