फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...भारत मां के वीर लाडले अभिनंदन तेरा नमन है

विज्ञापन
विज्ञापन
...भारत मां के वीर लाडले अभिनंदन तेरा नमन है
विज्ञापन


हापुड़। ततारपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय के 54वें वार्षिक महोत्सव पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि, गीत, गजलकारों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि कवि समाज के मार्ग एवं पथ प्रदर्शक हैं। कवि एवं साहित्यकार की लेखनी समाज को दिशा देने का कार्य करती है।
विज्ञापन

प्रख्यात कवि डा. अनिल बाजपेयी ने पढ़ा इन बसंती हवाओं में महकता चंदन है, सूरज चांद सितारों का भी वंदन है, है भारत मां के वीर लाडले अभिनंदन, तेरा शत शत अभिनंदन है। कवि पंडित सुरेश नरीव ने पढ़ा मेरे ही घर में घुसकर भारत ने मुझको मारा, रो रोकर के कह रहा ये चंाद सितारा, कवयित्री समीक्षा सिंह जादौन ने पढ़ा मैं वेदों का अमर ज्ञान मैं वंचनों की परिपाटी हूं, मैं युद्धों का अर्जित फल वीरों की हल्दी घाटी हूं।
मंजीत सिंह अवतार ने पढ़ा आज तिरंगे का वंदन है भारत की तुम जय बोलो, माथे पे रोली चंदन है भारत की तुम जय बोलो। कवि भुवनेश सिंहल ने पढ़ा शहीदों की कतारों में मैं अपना नाम लिख दूंगा, करुंगा नाम कुछ ऐसा अलग अंजाम लिख दूंगा।
साहिबाबाद से आए कवि चेतन आनंद, सुमनेश सुमन, इंद्र प्रसाद अकेला ने भी कविता पढ़कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। विशिष्ठ अतिथि अनिल गोयल, चौधरी शीशपाल सिंह, डा. विपिन गुप्ता, कृष्णकांत गुप्ता, प्रदीप त्यागी, हेमराज त्यागी, पंकज गर्ग ने कवियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता पंडित सुरेश नीरव व संचालन कवि डा. अनिल बाजपेयी ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रेमपाल शास्त्री व शिवकुमार शास्त्री ने सभी कवियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें