क्षमता का बौद्ध कराता है आत्मविश्वास - जगराम शर्मा
हापुड़। आत्म विश्वास एक ऐसी शक्ति है जो अपार ऊर्जा के प्रवाह से हमें क्षमता को पहचानने और अपने मुकाम तक जाने के लिए सबल प्रदान करती है।
उक्त विचार गांव कस्तला कासमाबाद स्थित सुंदर कांड पाठ में आचार्य जगराम शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जामवंत ने हनुमान जी को अपनी शक्ति का अहसास कराया तो हनुमान जी तमाम बाधाओं को पार कर अपने लक्ष्य को पूरा कर लौटे। बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ते समय अनेक आशंकाएं और भय घेर लेते हैं।
मनुष्य को घबराना नहीं चाहिए, अपनी शक्ति पर भरोसा कर आगे बढ़ना चाहिए। आशंकाओं से भयभीत नहीं होना चाहिए। श्रीराम की कृपा से मनुष्य अपने लक्ष्य तक पहुंचने में अवश्य सफल होगा। यदि किसी को स्वयं पर भरोसा है तो कोई भी कार्य आसानी सेस पूरा किया जा सकता है।
इस मौके पर दिनेश चंद शर्मा, हेमंत मिश्रा, इंद्रजीत शर्मा, सुदेश शर्मा, राजबाला, क्रांति देवी, सुशीला देवी, सत्तो देवी, नीतू शर्मा, ज्योति देवी, मीनू देवी, विनोद, गीता, आयुष, अंशिका, अनुराग शर्मा मौजूद रहे।