जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग आज चलाएगा मॉप अप अभियान
हापुड़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खाने से वंचित बच्चों को शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मॉप अप अभियान चलाकर गोलियां खिलाएंगे। करीब दो लाख बच्चों को दवा खिलाई जानी है।
25 फरवरी को जिलेभर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस चलाकर करीब 2.36 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई थी। यह अभियान स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया गया था। इसमें करीब दो लाख बच्चे गोली खाने से वंचित रह गए थे।
छूटे बच्चों को गोली खिलाने के लिए शुक्रवार को मॉप अप अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा का कहना है कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को छूटे सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।