फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदातों के बाद जिले में सघन चैकिंग के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदातों के बाद जिले में सघन चेकिंग के आदेश
विज्ञापन


हापुड़। नए एसपी आने के बाद अपराधी जिले में बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसे देखते हुए एसपी ने पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। रविवार को पुलिस ने जगह-जगह वाहन चेकिंग कर संग्दिध लोगों की जांच की।
विज्ञापन

जिले के नवनियुक्त कप्तान यशवीर सिंह ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। उनके आने के बाद जिले में दो बड़ी घटनाएं हो गई। इसमें पिलखुवा में दिन दहाड़े ट्रक लूट लिया गया। जबकि बिहूनी गांव में हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस खाली हाथ है। इसे देखते हुए एसपी यशवीर सिंह ने जिले में सघन जांच के आदेश दिए हैं। इस कारण थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के साथ-साथ संदिग्ध लोगों की भी जांच की गई। पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान के कारण वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। सड़कों पर पुलिस बल को देखकर लोग कारण जानने का प्रयास करते नजर आए। एएसपी राममोहन सिंह ने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें