फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग से प्राप्त करें जेई का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग से प्राप्त करें जेई का बीज
विज्ञापन


हापुड़। पशुपालकों को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन विभाग को शासन से 100 क्विंटल जेई के बीज का आवंटन हो चुका है। किसान विभाग में आवेदन कर 35 रुपये/किलोग्राम की दर से बीज खरीद सकते हैं।
सर्दियों के मौसम में पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए किसान बरसिम, जेई आदि बोते हैं। बाजार से कई बार किसानों को अच्छा बीज नहीं मिल पाता। इस उद्देश्य से शासन ने इस बार पशुपालन विभाग को जेई का बीज पशुपालकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शासन से पशुपालन विभाग को बीज का आवंटन हो चुका है। जिले के प्रत्येक पशु अस्पताल, उप केंद्र से किसान बीज प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पतालों पर उत्तम श्रेणी के जेई का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। किसान 35 रुपये/किलोग्राम की दर से बीज खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें