फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते दामों पर गन्ना बेचने को मजबूर होंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सस्ते दामों पर गन्ना बेचने को मजबूर होंगे किसान
गढ़मुक्तेश्वर। संपर्क मार्ग और मेला स्थल पर खड़ी फसलों का कटान न करने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। वजह, शुगर मिल का पेराई सत्र चालू न होने पर गन्ना सस्ते रेट में कोल्हू पर बेचना पड़ेगा। वहीं धान की अधपकी फसल कटने से उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होगी।
उत्तरी भारत के मिनी कुंभ के रूप में विख्यात गढ़ खादर का कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला इस बार 13 नवंबर से शुरू होगा। इसमें अब एक माह का समय भी शेष नहीं बचा है। इसलिए जिला प्रशासन के सक्रिय होते ही जिला पंचायत विभाग भी अपनी तैयारी जल्द से जल्द पूरी कराने के लिए सक्रिय होने लगा है। एसडीएम ज्योति राय ने मेला संबंधी तैयारियों को बहुत जल्द पूरा कराने के उद्देश्य से संपर्क मार्गों समेत मेला क्षेत्र में खड़ी धान, गन्ना और हरे चारे की फसलों की कटाई अतिशीघ्र चालू कराने का कड़ा निर्देश दिया है। इसको लेकर हल्का लेखपालों समेत ग्राम प्रधानों को भी किसानों से वार्ता कर जल्द से जल्द फसल कटवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, क्योंकि फसलों का कटान हुए बिना संपर्क मार्गों का निर्माण व अन्य व्यवस्थाएं हो पाना संभव नहीं है। इधर, अभी सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र चालू होने की कोई सूचना न हीं है। ऐसे में किसान गन्ने की कटाई करने को घाटे का सौदा मान रहे हैं। किसान राकेश शर्मा, सतीश, रामपाल, सुभाष, हरपाल, जयमल का कहना है कि सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र चालू होने तक वे गन्ने की कटाई नहीं करेंगे, क्योंकि निजी कोल्हू क्रेशरों पर गन्ना बेचने से मुनाफा तो दूर बल्कि फसल उगाने में खर्च हुई लागत तक निकल पाना भी मुमकिन नहीं है। कई तरह के टैक्स वसूलने के बाद भी प्रभावित किसानों को जिला पंचायत विभाग उनके नुकसान का कोई मुआवजा नहीं देता है। पिछले साल 25 अक्तूबर को शुगर मिल का पेराई सत्र चालू हो गया था, लेकिन इस बार पेराई सत्र चालू होने की तारीख भी तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कोट
संपर्क मार्ग और मेला क्षेत्र में खड़ी फसलों की कटाई चालू कराने का जिम्मा हल्का लेखपालों समेत ग्राम प्रधानों को सौंपा गया है। मेले की तैयारी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

- ज्योति राय, एसडीएम

वर्तमान पेराई सत्र चालू करने को लेकर फिलहाल तारीख तय नहीं हो पाई है। जल्द ही पेराई सत्र शुरू करने की कोशिश की जा रही है। - करनसिंह, सीजीएम, सिंभावली शुगर मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें