फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्टिविटी न आने से बैंक शाखा में लेनदेन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्टिविटी न आने से बैंक शाखा में लेनदेन ठप
विज्ञापन

- गुस्साए उपभोक्ताओं ने विरोध में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में एक सप्ताह से कनेक्टिविटी न आने से लेनदेन पूरी तरह बंद है। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने विरोध में प्रदर्शन कर लेनदेन सुचारु कराने की मांग की है।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव के बाहर स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक सप्ताह से बैंक में लेन-देन न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से करने पर कनेक्टिविटी न होने का का बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया जाता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पैसे न मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में लेनदेन न होने से कई उपभोक्ताओं को घरेलू खर्च के लिए भी पैसे उधार लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने लेनदेन सुचारु कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुजम्मिल, इरशाद, जमील, सोएब, इस्लाम, गीता त्यागी, सुमित, रामू समेत दर्जनों उपभोक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अंकित अग्रवाल ने बताया कि कनेक्टिविटी न आने के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें