फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ जिले में विकास कार्यों के लिए मिले 1.92 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ जिले में विकास कार्यों
विज्ञापन

के लिए मिले 1.92 करोड़

हापुड़। शासन ने जिले की हापुड़ व गढ़ नगरीय क्षेत्र की दस बस्तियों में चल रहे विकास कार्यों के लिए 1.92 करोड़ की दूसरी और अंतिम किस्त की धनराशि जारी कर दी है। इस धनराशि से पिछले काफी दिनों से अटके इन कार्यों को पूरा किया जा सकेगा।
हापुड़ और गढ़ के नगरीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत कार्य चल रहा है। इनमें हापुड़ की छह और गढ़मुक्तेश्वर की चार बस्तियां शामिल हैं। बजट न होने के कारण इन बस्तियों में पिछले काफी दिनों से विकास कार्य अटके पड़े थे, मगर अब ये कार्य पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन

विशेष सचिव अनिल कुमार वाजपेयी द्वारा जारी आदेश में इन सभी बस्तियों में विकास कार्य कराने के लिए धनराशि जारी कर दी है। हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला विद्या नगर कालोनी में पांच गलियों में इंटर लॉकिंग टाइल्स सड़क, नाली निर्माण के लिए करीब 94 लाख, मोहल्ला कृष्णा नगर में इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क, नाली निर्माण के लिए करीब 19 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर पालिका क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क और नाली निर्माण के लिए 78 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। कुल मिलाकर 1.92 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।
डीएम कृष्णा करुनेश का कहना है कि जारी धनराशि से जिले की दस बस्तियों में चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश दिये जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें