फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में शिफ्ट होगी अतरपुरा पैठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में शिफ्ट होगी अतरपुरा पैठ
विज्ञापन

- प्रशासन, पुलिस व पालिका परिषद के अधिकारियों के बीच बैठक में लिया गया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। रविवार को अतरपुरा चौपले पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ अब रामलीला मैदान में लगेगी। पुलिस, प्रशासन और पालिका के अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पिछले दिनों नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया था।
अतरपुरा चौपला पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ का दायरा पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ता जा रहा था। यह पैठ अब गढ़ रोड पर आर्य समाज मंदिर तक तथा लगभग पक्का बाग चौपले पर पहुंच गई थी। इसके कारण यहां जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता था। बोर्ड की बैठक में इसे यहां से शिफ्ट करने के प्रस्ताव के बाद शुक्रवार को एसडीएम डा. अजय श्रीवास्तव ने इस संबंध में अपने कार्यालय पर बैठक बुलायी। बैठक में निर्णय लिया गया कि साप्ताहिक पैठ अब रामलीला मैदान में प्रति सप्ताह लगेगी। मैदान की सफाई का जिम्मा नगर पालिका का होगा। इसके लिए रामलीला समिति कम से कम शुल्क वसूल करेगी और दुकानदारों को बेहतर व्यवस्था देगी। एसडीएम ने बताया कि अतरपुरा चौपला पर पैठ लगने के कारण जाम की समस्या काफी रहती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक सीओ राजेश कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया, पालिका के ईओ जितेंद्र कुमार आनंद, रामलीला समिति के प्रधान विनोद वर्मा, अनिल आजाद एडवोकेट, देवेंद्र कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें