फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ विसर्जनी अमावस्या बुधवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
कल गंगा नगरी में उतरेंगे ‘पितर’ लग सकता है जाम
विज्ञापन


- पित़ विसर्जनी अमावस्या पर श्रद्धालु पितरों को देंगे विदाई
- बाहरी प्रांतों के भक्तों का गंगानगरी में आगमन चालू हुआ


अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को आप गंगानगरी के आसपास से गुजरने की सोच रहे हैं तो यातायात व्यवस्था की तस्दीक कर लें। दरअसल, पितृ विसर्जनी अमावस्या पर बुधवार को गंगा में डुबकी लगाने के लिए बाहरी प्रांतों से भक्तों भीड़ उमड़ने लगी है। यातायात पुलिस ने भी जाम से निपटने के लिए रूटों को चिंन्हित कर लिया हे।
16 दिनों से चल रहा श्राद्ध बुधवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या के दिन संपन्न हो जाएगा। इसको लेकर ब्रजघाट में पितरों का तर्पण और पिंडदान करने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। आलम यह है कि धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर में ठहरने के लिए श्रद्धालु जगह ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद
डीएसपी संतोष मिश्रा और इंस्पेक्टर दीपक त्यागी ने बताया कि पितृ विसर्जनी अमावस्या के मद्देनजर ब्रजघाट में लाखों भक्तों का आवागमन होना है। इसलिए हाईवे को जाममुक्त रखने के लिए भक्तों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था से जुड़े बंदोबस्त चाक चौबंद कर लिए गए हैं।

बाहरी थानों से आने वाली पुलिस पर एक नजर।
1-पांच सब इंस्पैक्टर
2-25 कांस्टेबल
3-एक प्लाटून पीएसी
4-दो टीएसआई
5-8 ट्रैफिक पुलिस कर्मी
6-दो महिला सब इंस्पैक्टर
7-8 महिला कांस्टेबल
8-एक दमकल गाड़ी
9-हाईवे पर खराब होने वाले वाहनों के लिए एक क्रेन

जाम लगने पर इन रास्तों का करें इस्तेमाल
नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें